फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Middle-aged man dies in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Sun, 14 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies in road accident
यमुनानगर। पाबनी रोड पर गांव मंधार के पास हुए सड़क हादसे में गांव मरवा खुर्द निवासी 53 वर्षीय नरेश कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार को उनके बेटे ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नरेश कुमार के पुत्र राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पिता के साथ अलग-अलग बाइक पर घर लौट रहा था। मोबाइल की घंटी बजने पर वह फोन सुनने के लिए पीछे ही रूक गया। इस दौरान जब उसके पिता मंधार गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने लोगों की मदद से उन्हें जगाधरी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 20 वर्षों से गांव महलांवाली में दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed