फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Message of prevention of AIDS by making human chain, Yamunanagar

मानव श्रृंखला बनाकर दिया एड्स से बचाव का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Message of prevention of AIDS by making human chain, Yamunanagar
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाकर एड्स से बचाव का संदेश देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व एड्स दिवस पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने बुधवार को 15 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरूआत की। छात्राओं ने कॉलेज में रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर एड्स से बचाव का संदेश दिया।
कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल और रेड रिबन क्लब की कनवीनर डॉ. सीमा सेठी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की यमुनानगर शाखा से आई डॉ. अंजना तलूजा ने छात्राओं को जागरूक किया। डॉ. तलूजा ने कहा कि जागरूकता के जरिए ही एड्स से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एड्स मरीज की इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है, जिससे मरीज में अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। समय पर एचआईवी पीड़ित का इलाज शुरू न किया जाए, तो वह एड्स से ग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि मानव शरीर में एचआईवी का वायरस फैलने का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध है। इसके अलावा संक्रमित इंजेक्शन से भी एड्स फैलने की संभावना रहती है। रक्त के आदान-प्रदान और गर्भवती महिला से उसके बच्चे को भी यह बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना है। डॉ. सीमा सेठी ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों के जरिए छात्राओं को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड रिबन क्लब के सदस्य परमेश कुमार, विकास वालिया, डॉली लांबा, नीरू, इंदु, सरिता और मोनिका ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed