फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Message of environmental protection given through activities

Yamuna Nagar News: गतिविधियों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through activities
राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य वक्ता, स्टाफ व छात्राएं। संस्थान - फोटो : कटरा में सब्जी की दुकान पर रखी स​ब्जियां।
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से पृथ्वी दिवस कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन, निबंध लेखन तथा वाद विवाद से धरा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम संयोजक प्रो. मोहिंद्र की देखरेख में हुआ। इसमें प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि यह दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए हम सभी को संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धरती मां को हम सबको मिलकर ही बचाना होगा, इसे बचाने के लिए कोई और अन्य ग्रह से नहीं आने वाला। इनके पश्चात उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला में पूजा शर्मा, नारा लेखन प्रतियोगिता में डॉ. अजय रतन, निबंध लेखन प्रतियोगिता में डॉ. ममता मग्गो और वाद-विवाद प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने करवाई। चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता में डॉ. मनीषा, अनिता और डॉ. अमित कपूर, निबंध लेखन और वाद विवाद में प्रो. अमरपाल, डॉ1 नंदिनी मोदगिल तथा शिवम गांधी निर्णायक रहे।
विज्ञापन

चित्रकला में बीए की छात्र मानसी देवी प्रथम, परमजीत कौर द्वितीय और बीएससी की रिशु धीमान तृतीय रही। नारा लेखन में बीए की सोनम प्रथम, बीकॉम की सोनाक्षी द्वितीय और बीएससी की मानसी तृतीय रही। निबंध लेखन में प्रथम स्थान पर एमकॉम की छात्रा लवलीन, द्वितीय स्थान पर राशि तथा तृतीय स्थान पर बीए की परमजीत कौर ने बाजी मारी। वाद विवाद में प्रथम स्थान पर बीएससी की लवप्रीत एवं महक, द्वितीय स्थान पर एमकॉम की करुणा और लवलीन तथा तृतीय स्थान पर बीएससी की अनन्या और पलक ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed