{"_id":"68e15ffb10ebdfce9c0e124f","slug":"meritorious-students-were-honored-at-the-convocation-ceremony-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-144908-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व स्टाफ व विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह में डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. योगेश मोहन ने मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्युतकार व्यवसाय के प्रशिक्षु सौरभ को विशेष रूप से पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रत्येक व्यवसाय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार एवं मूल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डॉ. योगेश ने उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा उनके प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को कौशल विकास की राजधानी बनाना चाहते हैं और यह तभी संभव है, जब आज का युवा निरंतर अपने कौशल में वृद्धि करता रहे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में हो रहे कौशल दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी प्रशिक्षणार्थियों को दिखाया गया। प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने संस्थान के बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अनुदेशकों बिक्रम सिंह व कुलविंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान वर्ग अनुदेशक रामपाल, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, अरविंद कुमार, अनुदेशक गुरदेव सिंह, जोनी सिंह, प्रदीप पान्नु, गौरव सैनी, रविंद्र कुमार, इरफान, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, रानी देवी, शैली शर्मा, शशि बाला मौजूद रहीं।