{"_id":"69dfe51e6cea686734000da8","slug":"meritorious-students-took-the-leap-of-success-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154448-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेधावियों ने लगाई कामयाबी की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेधावियों ने लगाई कामयाबी की छलांग
Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर अपने सहपाठियों को म
जगाधरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार शाम को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस दौरान जिले का परिणाम शानदार रहा। परिणाम जारी होने के बाद सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचने लगे। परिणाम देख बच्चों के चेहरे खिले और स्कूलों में भी खुशी मनाई। इस बार जिले से कुल 7540 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
वहीं, परिणाम जारी होने के बाद साइट पर ट्रैफिक बढ़ गया। इससे साइट की गति धीमी हो गई। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। स्कूलों के अलावा साइबर कैफे भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि दसवीं के वार्षिक परिणाम को लेकर दो-तीन दिन से अटकले चल रही थी। सोशल मीडिया व इंटरनेट पर 15 से 20 अप्रैल तक परिणाम जारी होने की संभावना थी। इसी बीच बुधवार को बोर्ड ने शाम को परिणाम जारी कर दिया।
पिता की तरह बनना है इंजीनियर
10वीं में सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के कुशल अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुशल के पिता जयकुमार अग्रवाल थर्मल पॉवर प्लांट में इंजीनियर हैं और माता आभा अग्रवाल फिजिक्स लेक्चरर हैं। कुशल ने बताया कि वह अपने पिता की तरह इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन
सेना में जाना है लक्ष्य
बूड़िया रोड स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल छात्र व गांव सुघ निवासी आदित्य उपाध्याय ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पिता सुधीर उपाध्याय सेना से सेवानिवृत्त हैं। आदित्य ने बताया कि वह पिता की तरह भारतीय सेना में जाना चाहता है। इसी लक्ष्य को देखकर वह अपनी आगे की तैयारी करेगा।
वाणिज्य क्षेत्र में है जाना लक्ष्य
दिल्ली रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के गर्वित चावला ने 97 प्रतिशत अंक लेकर नाम रोशन किया है। कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी गर्वित के पिता अनिल चावला मोबाइल शॉप चलाते हैं और माता किरण गृहिणी हैं। गर्वित ने बताया कि वह वाणिज्य के क्षेत्र में जाना चाहता है। कॉमर्स करके एक्चयूरी बनना चाहता है।