Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meritorious students felicitated on college foundation day

Yamuna Nagar News: कॉलेज के स्थापना दिवस पर मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 29 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students felicitated on college foundation day
गुरु नानक खालसा कॉलेज में मेधावी विद्या​र्थियों के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व और कॉलेज का 57वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और कॉलेज प्रबंधन के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद शबद कीर्तन और कथा-विचार हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के महासचिव बलवंत सिंह बांगा, वित्त सचिव सरदार अमरदीप सिंह, सीईओ डॉ. पीर गुलाम नबी सुहैल और सदस्य डॉ. कमलप्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने भी प्रकाश पर्व और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। अखंड पाठ साहिब की सेवा डॉ. जसविंदर कौर और डॉ. रंजीत सिंह ने की। पालकी सेवा प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सिख धर्म की परंपराओं और विरासत से जोड़ने के लिए दस्तार सजाओ, शुद्ध बाणी उच्चारण और गतका प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अकाल सहाय म्यूजियम लुधियाना की ओर से सिख विरासत पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल की टीम ने सिख इतिहास और साहित्य से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निधि महेंद्रू को बेस्ट टीचर अवार्ड, डॉ. अंजलि को आउटस्टैंडिंग रिसर्चर और डॉ. अजमेर को एमिनेंट रिसर्चर अवार्ड दिया गया। प्रो. अनुराग को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर पदोन्नति और डॉ. भावना चोपड़ा को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संस्थान के सीईओ डॉ. पीर गुलाम नबी सुहैल, प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला और डॉ. कुमार गौरव को विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed