फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mentally disturbed youth commits suicide by jumping into Yamuna canal

Yamuna Nagar News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने यमुना नहर में कूदकर की आत्महत्या

Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth commits suicide by jumping into Yamuna canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। मानसिक रूप से परेशान पुराना हमीदा निवासी 35 वर्षीय हेमंत उर्फ काका ने अंडरपास के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका भाई भारत भूषण भी नहर में कूद गया। लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया। सूचना मिलने पर पुलिस व गोताखोर राजीव मौके पर पहुंचा। घंटेभर की मशक्कत के बाद गोताखोर ने नहर में डूबे हेमंत की तलाश कर नहर से बाहर निकला। अस्पताल मेंडॉक्टर ने उसके मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुराना हमीदा निवासी भारत भूषण ने बताया कि उसके भाई हेमंत की पुराना हमीदा के पास ही टायर पंक्चर की दुकान है। कुछ दिन से वह मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की दोपहर को वह अपने भाई हेमंत के साथ बाइक पर जा रहा था। जब वह यमुना गली के अंडरपास के पास पहुंचे तो उसके भाई ने अचानक बाइक रोक ली और बाइक से उतर गया। बाइक से उतरते ही उसने भाग कर पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

वह बाइक को खड़ी कर उसके पीछे भागा। उसे बचाने के लिए वह भी नहर में कूद पड़ा, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह उसे नहीं निकाल पाया। बाद में गोताखोर राजीव व पुलिस की मदद से उसे नहर से बाहर निकाला गया। नहर से निकालते ही वह उसे तुरंत ई-रिक्शा के माध्यम से सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण ने बताया कि उसका भाई कुछ दिनों से डिप्रेशन में है। उसकी दवाई चल रही है। वह दोपहर को अपने भाई के साथ रहा था। हेमंत शादीशुदा है। उसके पास दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शव को निकाल लिया गया है। मृतक मानसिक परेशानी में था। इसी परेशानी में वह नहर में कूदा। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed