{"_id":"66342645307f6d0b380e1d86","slug":"men-and-women-standing-in-a-queue-pushing-and-shoving-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118374-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला-पुरुष एक कतार में, हो रही धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला-पुरुष एक कतार में, हो रही धक्कामुक्की
Fri, 03 May 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। दवाइयों के लिए जन औषधि केंद्र पर रोजाना अच्छी खासी कतार भी लग रही है। परंतु यहां पर आने वाली महिलाओं को पुरुषों के साथ ही कतार में लगकर दवाइयां लेनी पड़ती हैं।
इसमें महिलाओं के साथ धक्कामुक्की तक होती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जन औषधि केंद्र पर महिलाओं के लिए अलग से खिड़की की व्यवस्था नहीं की गई है। केवल एक खिड़की बनाई गई है उसमें से ही पुरुष दवाई लेते हैं और वहीं पर महिलाएं। नियमानुसार महिलाओं के लिए खिड़की की अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अस्पताल से सभी प्रकार की दवाइयां नहीं मिल पाती। जो दवाइयां नहीं मिलती वह मरीजों को बाजार में मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती थी। मेडिकल स्टोर से दवाइयां बहुत ही महंगे रेट पर मिलती थी। जिससे मरीजों की काफी रुपये खर्च करने पड़ते थे।
विज्ञापन
मरीजों की इसी परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर के साथ दो माह पहले ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। जब से यह दवा केंद्र खुला है तब से मरीजों को इसका काफी फायदा हुआ है। अस्पताल से जो दवा नहीं मिलती उसे लेने के लिए लोग सीधे जन औषधि केंद्र पर पहुंच जाते हैं। इसलिए यहां पर हर समय लंबी लाइन लगी रहती है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए पीएमओ ने जन औषधि केंद्र के बाहर शेड तो लगवा दिया था। परंतु महिलाओं के लिए अभी तक अलग से खिड़की की व्यवस्था नहीं की गई है। एक खिड़की होने से हर किसी में पहले दवा लेने की होड़ मची रहती है। ऐसे में महिला मरीज व उनकी तीमारदार कई बर बैड टच का भी शिकार हो जाती हैं। वहीं केंद्र में स्टाफ की भी कमी है, जिससे दवा देने में समय लगता है। ऐसे में महिलाओं को काफी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग खिड़की की व्यवस्था करने के लिए पहले ही कहा गया है। जल्द ही महिलाओं के लिए अलग से खिड़की तैयार करवा दी जाएगी।