फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted for giving relaxation in age limit to players

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट देने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for giving relaxation in age limit to players
हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन को मांगपत्र सौंपते - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रतिनिधि मंडल खिलाड़ियों की मांगों को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन को मांगपत्र सौंपकर खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट देने, लंबित खेल कोटे की रिक्तियों को भरने और पैरा खिलाड़ियों के साथ समानता सुनिश्चित करने की मांग की।
हरियाणा ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य यमुनानगर निवासी एडवोकेट रोहित पुंडीर ने बताया कि संघ द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से मांगपत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि वह खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती से जुड़ी लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। पुंडीर ने बताया कि खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट दी जाए। कई ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पूर्व में विज्ञापनों के तहत आवेदन किया था। अब भर्ती में देरी के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को विशेष आयु सीमा की छूट दी जाए ताकि वास्तविक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों से वंचित न होना पड़े। इसके साथ ही मांग की गई कि खेल कोटे के अंतर्गत सभी विभागों में लंबित भर्तियों को समेकित कर जल्द से जल्द नया विज्ञापन जारी किया जाए और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक संघ अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने कहा लंबे समय से हो रही देरी के कारण अनेक खिलाड़ियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। मुख्यधारा और पैरा खिलाड़ियों दोनों के अधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाना आवश्यक है। इस मौके पर मनजीत सिंह कोषाध्यक्ष, नीरज तंवर , अनिल खत्री, राकेश सिंह, सुनील रंगा, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन सदस्य अमर सिंह, भूपेंद्र चौहान, कपिल अत्तरेजा और चिन्मय गर्ग एच सी एस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed