{"_id":"ad098f032a3f7d5b0db512e738609e9e","slug":"medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को बिलासपुर पहुंचने पर कस्बा के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
फरीदाबाद के एनआईटी स्पोर्टस कांप्लेक्स में पहली चीफ मिनिस्टर राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता एक से तीन जनवरी तक हुई। इसमें प्रदेश के 16 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में यमुनानगर से 16 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
किक बॉक्सिंग के प्रशिक्षक सचिन पंवार ने कहा कि सभी खिलाड़ी बिलासपुर के एमआर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ किक बॉक्सिंग के गुर सीख रहे हैं। बिलासपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों का कस्बे के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता में दीपांशु और योगेश ने गोल्ड, कार्तिक वर्मा, वंश सैनी, अभिषेक, अक्षत सिंगला, हर्षप्रीत, आयूष, मधुर ने सिल्वर मेडल हासिल किए।
जबकि पुनीत, निर्मल, हर्ष कुमार, हर्ष कालिया, कार्तिक शर्मा, कर्तिक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ी रणदीप और सेवी ने भी प्रतियोगिता में विपक्षी खिलाड़ी से कड़ा संघर्ष दिया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।