फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MDVM Public School won the Kabaddi trophy

Yamuna Nagar News: एमडीवीएम पब्लिक स्कूल ने जीती कबड्डी ट्रॉफी

Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
MDVM Public School won the Kabaddi trophy
जीत के बाद खुशी मनाते एमडीवीएम स्कूल के खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम ये यह उपलब्धि लगातार दूसरी बार हासिल की है।
14 आयु वर्ग में खेले गए कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर की टीम ने कुंजल जटान की टीम को हराकर लगातार प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, उप प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, कोच शिवम, राहुल, सोनू, सुभाष यादव व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चो को जीत की बधाई दी और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक खेल का नतीजा नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण व एकजुटता का परिणाम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed