फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MD of Agro Nature Company arrested

Yamuna Nagar News: एग्रो नेचर कंपनी का एमडी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Nov 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
MD of Agro Nature Company arrested
यमुनानगर। किसानों से केंचुआ खाद प्लांट लगवाकर मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे एग्रो नेचर कंपनी के एमडी जोगिंद्र राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई भागा था, वहीं अब कुरुक्षेत्र के शाहबाद में छिपा था। जिसे मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पकड़ लिया। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि जोगिंद्र राज को बुधवार को कोर्ट में पेश कर 24 नवंबर तक रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में ठगी गई रकम का बरामदगी का प्रयास होगा। इससे पूर्व मामले में कंपनी के मैनेजर राकेश शर्मा, अंबाला के साहा निवासी लाभ सिंह व संचालक का बेटा गौरव गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

13 मई को सचिवालय पहुंचे यमुनानगर व अंबाला के किसानों ने एग्रो नेचर कंपनी के एमडी जोगिंद्र व अन्य लोगों के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि कंपनी द्वारा सैकड़ों किसानों के साथ एग्रीमेंट किया गया कि उनकी जमीन पर केंचुआ खाद प्लांट लगाया जाएगा। दावा था कि इस प्लांट को लगाने के लिए मटेरियल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद खाद तैयार होने पर उसे कंपनी वहां से उठाकर बेचगी। इस तरह से किसानों को लगातार आय होगी और यह आय अढ़ाई वर्ष में डबल हो जाएगी। इसके बदले किसानों से दो से लेकर 40 लाख रुपये तक केंचुआ खाद प्लांट लगाने के लिए गए। जनवरी 2025 में कंपनी ने सेक्टर-17 में अपना कार्यालय बंद कर दिया।

कंपनी प्रबंधकों के फोन भी स्विच ऑफ हो गए। किसानों ने दावा किया था कि कंपनी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसानों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर थाना सेक्टर-17 की पुलिस ने जोगिंद्र राज, राकेश शर्मा, नितिन, गौरव, गोबिंद, सुमन, प्रदीप, आरती व संतोष को नामजद किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed