{"_id":"6a9b1c779eded94ee90689af","slug":"mayor-celebrated-janmashtami-with-special-needs-children-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162361-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेयर ने विशेष बच्चों संग मनाई जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेयर ने विशेष बच्चों संग मनाई जन्माष्टमी
Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्थान संस्थान में विशेष बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर सुमन बहमनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर बच्चों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर बाल कृष्ण की लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मेयर सुमन बहमनी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान, उत्साह और कृष्ण भक्ति ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया। उनके साथ बिताया हर पल उनके लिए आत्मीय और यादगार रहा।
उन्होंने उत्थान की निदेशक अंजू वाजपेयी और डॉ. प्रमोद वाजपेयी की ओर से विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बना। समारोह ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ त्योहार और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी दिया।