फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mayor and Commissioner inspected the preparations for Chhath festival.

Yamuna Nagar News: मेयर और आयुक्त ने छठ पर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण

Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Commissioner inspected the preparations for Chhath festival.
छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची मेयर व निगमायुक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने छठ पर्व की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग व नगर निगम अधिकारियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग व नगर निगम की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंन अधिकारियों को अधूरी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यमुना घाटों पर अधूरी तैयारियों को उजागर करते हुए अमर उजाला ने शुक्रवार को छठ महापर्व कल से, घाटों पर बदहाली के निशान शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
मेयर सुमन बहमनी, सबसे पहले वह ग्रे-पेलिकन के साथ बने पश्चिमी यमुना घाट पर सफाई व्यवस्था व छठ पर्व की अन्य तैयारियां जांची। यहां सिंचाई विभाग द्वारा नहर के घाटों की सफाई और सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं के खड़े होने के स्थान बनाने का कार्य किया जा रहा था। मेयर व आयुक्त ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग को सभी तैयारियां जल्द से जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बाडी माजरा पुल, सिटी सेंटर, दशमेश कॉलोनी, तीर्थ नगर, आजाद नगर, चिट्टा मंदिर घाट, यमुना गली समेत विभिन्न घाटों पर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने गए। उन्होंने सिंचाई विभाग व निगम अधिकारियों को सभी घाटों की सफाई, घास व झाड़ियों की कटिंग, घाटों की मरम्मत, सुरक्षा घेरे, लाइट व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं कराने के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग, नगर निगम एक्सईएन विकास धीमान, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, पार्षद तिलक राज, पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अगले छठ पर्व से पहले बनेंगे तीन पक्के घाट
निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी व आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से यमुना नहर पर पक्के घाट बनाने की योजना के बारे में जानकारी ली। सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग ने उन्हें बताया कि विभाग द्वारा पश्चिमी यमुना नहर के तीर्थ नगर बाडी माजरा, यमुना गली समेत तीन स्थानों पर पक्के घाट बनाने की योजना है। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। अगले छठ पर्व से पहले यमुना नहर किनारे 100-100 फीट लंबे तीन घाट बनकर तैयार होंगे। घाट पर पक्की सीढ़ियां व जंजीर लगाई जाएगी ताकि श्रद्धालु छठ पर्व पर उगते व डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा कर सकें। वहीं, नगर निगम द्वारा भी पश्चिमी यमुना नहर के किनारे एक रिवर फ्रंट कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत बाडी माजरा पुल से लेकर पुराना सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल तक रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed