फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Married woman dead body found in Yamuna Canal

Haryana: पिता को दो दिन पहले आया बेटी का फोन, कहा- मैं दूर जा रही, अब नहर से मिला शव

Sat, 19 Jul 2025 07:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 07:09 PM IST
सार

फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से शव मिला है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहा है।  

विज्ञापन
Married woman dead body found in Yamuna Canal
दीपा, मृतक महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

जाटोवाला की दीपा उम्र 24 साल का शनिवार दोपहर फतेहपुर पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर से शव मिला। मायका पक्ष के लोगों ने दीपा को उसके पति दीपक व अन्य ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए। दीपा के पिता के अनुसार 15 जुलाई को दीपा से ससुराल में मारपीट हुई। 16 जुलाई को दीपा का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मैं दूर जा रही हूं। इसके बाद दीपा से संपर्क नहीं हो पाया। अब उसका शव नहर में मिला है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि दीपा के पति व अन्य ससुरालियों के कारण ही दीपा की मौत हुई है। थाना बूड़िया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतका के परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव जाटोवाला के मोतीराम ने बताया कि उनकी बेटी दीपा का विवाह नवंबर 2024 में सहारनपुर के भागूवाला के दीपक से हुआ था। इसके बाद से ही ससुराल में उसे पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज के लिए तंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग के लिए दीपा से मारपीट भी हुई। 15 जुलाई को भी दीपा से ससुराल में मारपीट हुई थी, जिस बारे में उन्हें दीपा ने फोन कर बताया था मोतीराम ने बताया कि 16 जुलाई को भी दीपा का उनके पास फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मैं तंग आ चुकी हूं और अब बहुत दूर जा रही हूं। इसके बाद दीपा से संपर्क नहीं हो पाया। दीपा गत दो दिन से लापता थी, जिसके बारे में ससुराल में भी पता नहीं चला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - नर सिंह, प्रभारी, थाना बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में क्लर्क का खेल: फर्जी बिलों से रिश्तेदारों के खाते में डालता रहा पेमैंट, ₹1.34 करोड़ का गबन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed