{"_id":"6acff41855e5fa5c2e0a3068","slug":"market-yards-are-overflowing-with-sacks-of-paddy-farmers-are-having-to-wait-to-sell-their-produce-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164570-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगाड़ा दलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कल, विजेता को मिलेंगे 75 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगाड़ा दलों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कल, विजेता को मिलेंगे 75 हजार रुपये
Thu, 15 Oct 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए 16 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट सेंटर में राज्य स्तरीय नगाड़ा (बंचारी) दलों की प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे से होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से नगाड़ा दल अपनी लोककला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 75 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर 65 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दल को 55 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच दलों को 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रत्येक दल में 10 कलाकार होने चाहिए और सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।
हरियाणवी लोकगीतों पर आधारित होनी चाहिए प्रस्तुति
प्रतियोगिता में दलों को हरियाणवी पारंपरिक लोकगीतों पर आधारित रसिया गायन प्रस्तुत करना होगा। फिल्मी धुनों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभी कलाकारों के लिए हरियाणवी लोक परिधान पहनना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
एक कलाकार केवल एक दल में ले सकेगा भाग
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, कोई भी कलाकार एक से अधिक दलों के साथ प्रस्तुति नहीं दे सकेगा। यदि कोई कलाकार दूसरे दल के साथ भी भाग लेता पाया गया तो संबंधित दल को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को यात्रा या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।