फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   market closed after corona positive patient died in arjun nagar area, shopkeeper meet DC

अर्जुन नगर एरिया में कोरोनी पॉजीटिव की मौत पर बंद करवाया बाजार, दुकानदार पहुंचे डीसी दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
market closed after corona positive patient died in arjun nagar  area, shopkeeper meet DC
जगाधरी के अर्जुन नगर एरिया में कोरोना पाजिटिव की मौत होने के बाद पुलिस ने बाजार बंद करवा दिया। बाजार बंद होने के बाद सभी दुकानदार शुक्रवार शाम को डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने उन्हें एसडीएम के पास भेजा। इसके बाद वे अर्जुन नगर चौकी पहुंचे। देर शाम तक कारोबारी पुलिस से बाजार खुलवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दुर्गा गार्डन में कपड़ा कारोबारी किरण, पेंट कारोबारी अश्वनी, करियाना संचालक प्रदीप कुमार, नाई की दुकान चलाने वाले महबूब, मोबाइल कारोबारी सुनीता, जनरल स्टोर संचालक पवन, नाई पवन, इलैक्ट्रिक स्टोर के संचालक अरुण, चाय दुकानदार नरेश व करियाणा मालिक उमेश कुमार की दुकानों को शुक्रवार दोपहर बाद स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने बंद करवा दिया। तर्क दिया कि इस एरिया में कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत हो गई है। परेशान कारोबारी डीसी मुकुल कुमार के पास पहुंचे। डीसी ने उन्हें एसडीएम जगाधरी दर्शन बिश्नोई से मिले। जब यहां भी बात नहीं बनी तो डीडीपीओ से और उसके बाद आखिर शाम को दुकानदार गुरु अर्जुन नगर चौंकी इंचार्ज विजय वालिया से मिले। उन्होंने मांग की कि उनकी दुकानों को खुलवाया जाए। उनकी आर्थिक स्थिति पहले ही ठीक नहीं है। अगर उनकी दुकानें बंद हुई तो भूखा मरने की नौबत आ जाएगी। देर शाम तक चौकी में दुकानदार बैठे थे। पुलिस उन्हें बाजार खोलने को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत करने को कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed