{"_id":"69878b3134804277930e42d7","slug":"manohar-lal-reminisced-with-his-old-colleagues-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151045-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मनोहर लाल ने पुराने साथियों संग ताजा की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मनोहर लाल ने पुराने साथियों संग ताजा की यादें
Sun, 08 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
गुड़ बनाते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व पूर्व मंत्री कंवरपाल। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शनिवार को जिले के गांव भंगेडा पहुंचे और अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी साथ रहे। गांव पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने स्वर्गीय वैद्य सीताराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बातचीत की।
छछरौली मार्केट कमेटी के चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्हें केंद्रीय मंत्री का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह भंगेडा आकर उनके घर चाय पीने पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर मंत्री गांव पहुंच गए। गांव में केंद्रीय मंत्री ने स्वर्गीय वैद्य सीताराम के परिवारजनों कैलाश चंद शर्मा, अंकुश शर्मा, डॉ. प्रकाश चंद, विनोद कुमार, सुरेश शास्त्री और समाजसेवी सुरेंद्र सिंगला सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।
सभी के साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया और पुराने संघर्ष के दिनों की स्मृतियों को साझा किया। बताया जा रहा है मनोहर लाल का इस क्षेत्र से पुराना जुड़ाव रहा है। संघ के प्रचारक रहते हुए उन्होंने यहां कई वर्षों तक कार्य किया और शाखाओं का संचालन किया। उनके आगमन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जमीन से जुड़े नेता अपने पुराने साथियों को हमेशा याद रखते हैं, यही उनकी असली पहचान होती है। स्थानीय लोगों ने भी मंत्री को तपस्वी और समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके आगमन पर खुशी जताई।