फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Manish Bansal became the head of Rice Millers Association

Yamuna Nagar News: राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान बने मनीष बंसल

Wed, 07 Aug 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Manish Bansal became the head of Rice Millers Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डिस्ट्रिक्ट राइस मिलर्स एसोसिएशन यमुनानगर की बैठक मंगलवार को जिमखाना क्लब में हुई। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनीष बंसल को राइस मिलर्स एसोसिएशन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
सभी राइस मिलरों ने फूल मालाएं पहना कर और मुंह मीठा करवा कर मनीष बंसल का स्वागत किया। वहीं पूर्व प्रधान रह चुके प्रमोद गुप्ता को एसोसिएशन का संरक्षक चुना गया। नवनियुक्त प्रधान व संरक्षक का राइस मिलर संदीप सिंगला, सचिन चौहान, गौरव शर्मा, नीलम कुमार, सुरेंद्र गर्ग, अजय कुमार व अन्य ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

प्रधान मनीष बंसल ने कहा कि जिले के सभी राइस मिलरों ने उन पर जो विश्वास जताया है इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। राइस मिलर्स की जो भी समस्याएं हैं उन सभी को दूर कराया जाएगा। हर साल धान के सीजन में जो भी समस्याएं मिलर्स के समक्ष आती हैं उनका समय रहते समाधान कराया जाएगा। यदि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के पास भी जाना पड़ा तो वह उनके पास भी जाएंगे। जो भी समस्याएं हैं उन पर मिल बैठ कर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को साथ लेकर चलेंगे। मनीष बंसल ने कहा कि कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी जल्द ही कर दी जाएगी। इस मौके पर राइस मिलर्स संदीप सिंगला, सुरेंद्र गर्ग, विपिन मित्तल, गुरमीत सांगवान, प्रमोद गर्ग, पियुष गर्ग, चिराग गंभीर, अनुपम वालिया, तरूण वालिया, महिंद्र अग्रवाल, नरेश राणा, अभिषेक गर्ग समेत अन्य राइस मिलर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed