फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mangalsutra and two accused who snatched cash 20 thousand arrested

Yamuna Nagar News: मंगलसूत्र और नकदी 20 हजार छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra and two accused who snatched cash 20 thousand arrested
सारण गांव के एक घर में घुसकर महिला से मंगलसूत्र और 20 हजार रुपये छीनकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव के राजन व गीता रानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में गीता रानी का बेटा सन्नी भी शामिल हैं। उसने ही राजन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सारण निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दो जुलाई को वह घर पर काम रही थी। जेठानी सोनम भी घर पर थी। इस दौरान उसके पति पवन का दोस्त सन्नी घर पर आया। वह उसे बैठने के लिए कहकर काम करने लगी। तभी अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी थी तो वह कमरे में पहुंची । इसके बाद सन्नी ने उसके गले पर झपट्टा मारकर उससे मंगलसूत्र छीन लिया। शोर मचाने पर पति के दोस्त पवन ने सन्नी को पकड़ने का प्रयास किया पर आरोपी उनसे मारपीट कर अपने साथी राजन की बाइक पर बैठकर भाग निकला था। बाद में पता लगा कि अलमारी से 20 हजार रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि छीने गए पैसे व जेवरात आरोपी सन्नी ने अपनी मां गीता रानी को दिए थे। इसलिए पुलिस ने गीता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed