फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man living in live-in relationship tried to rape woman's daughter

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने महिला की बेटी से किया दुष्कर्म करने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Man living in live-in relationship tried to rape woman's daughter
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने महिला की 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी पटियाला की एक कॉलोनी में हुई थी। मनमुटाव होने के कारण उसका अपने पति के साथ पंचायती तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपनी 19 साल व 17 साल की दो बेटियों व एक बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। इस दौरान उसकी मुलाकात पटियाला निवासी राजवीर शर्मा के साथ हुई। राजवीर शर्मा भी साढौरा क्षेत्र में उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसकी दोनों बेटियों पर गलत नजर रखने लगा। आरोपी ने कई बार उनसे छेड़खानी की। 20 जून की रात करीब दस बजे आरोपी ने उसकी 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने जब शोर मचाया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी बेटी को आरोपी से बचाया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed