फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man dies after falling while boarding a moving train

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling while boarding a moving train
रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से एक व्यक्ति लाइनों में गिर गया। जिससे कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की शिनाख्त करनाल के गांव गढ़ी जाटान निवासी रामफल के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि गढ़ी जाटान निवासी रामपाल शुक्रवार देर शाम सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। देर शाम नंगल डैम से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद जब ट्रेन चलने लगी तो रामफल चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह लाइनों में गिर गया और ट्रेन चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में परिजनों के अनुसार रामफल मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से निकल जाया करता था। पुलिस द्वारा इस घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान उसकी जेब में मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची हुई। जिस पर फोन कर परिजनों को सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचे मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed