फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man attacked with brick for asking for loaned money, accused of snatching 63 thousand rupees

उधार दिए रुपये मांगने पर व्यक्ति पर ईंट से हमला, 63 हजार रुपये छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with brick for asking for loaned money, accused of snatching 63 thousand rupees
यमुनानगर। उधार दिए आठ हजार रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंबाला की नया बांस कॉलोनी निवासी तीशांत पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उसके पास से 63 हजार रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल तोड़ दिया। उसके दोस्त ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने मामले में एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला शहर की नयाबास कॉलोनी निवासी तीशांत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुलाना बालाजी पीजी में किराये का कमरा लेकर रहता है। दो साल पहले वह परिवार सहित लाल द्वारा के पास रहते थे। तब उसका खालसा कॉलेज के नजदीक रहने वाले नीरज के साथ रुपये का लेन देन था। नीरज ने उससे करीब आठ हजार रुपये उधार लिए हुए थे। शुक्रवार को वह निजी कार्य से तीर्थ नगर आया हुआ था। वहां वह अपने दोस्त चौधरी कॉलोनी निवासी अनिल के पास खड़ा था। तभी नीरज उसके पास से बाइक पर निकला। उसने उसे आवाज देकर रोक लिया व इस दौरान उसने उससे बातचीत करते हुए अपने उधार दिए रुपये मांग लिए। जिस बात को लेकर आरोपी उससे बहस करने लगा। इसके बाद आरोपी उसे गाली गलौज करते हुए वहां से चला गया। लेकिन वह और उसका दोस्त वहीं खड़े रहे। कुछ देर के बाद आरोपी नीरज अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आते ही आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। मौके पर पड़ी ईंट उठाकर आरोपियों ने उसकी कमर में मारी। वह भाग कर झाड़ियों में छिपा तो आरोपियों ने वहां आकर भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से 63 हजार रुपये की नकदी छीन ली और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आसपास के लोगों को जमा होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसके दोस्त अनिल ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में आरोपी नीरज को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मारपीट, छीना झपटी करने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed