{"_id":"65dcf5c2523c2ec284086606","slug":"major-bhanu-brought-glory-to-the-state-in-basketball-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-114743-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेजर भानू ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चमकाया प्रदेश का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेजर भानू ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चमकाया प्रदेश का नाम
Tue, 27 Feb 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 निवासी मेजर भानू प्रताप ने प्रदेश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रस्तरीय मास्टर्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर हरियाणा ने देश में तीसरा स्थान पाया है। ये प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक गोवा के मडगांव में हुई थी। जिसमें शहर निवासी मेजर भानू प्रताप राणा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। मेजर भानू की इस उपलब्धि से परिवार सहित रिश्तेदारों, दोस्तों व शहरवासियों में खुशी है। मेजर भानू प्रताप राणा का पैतृक गांव बड़ा मारवाकलां है और अब वे परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहते हैं। मेजर भानू प्रताप राणा इन दिनों पश्चिमी बंगाल के बिनागुड़ी क्षेत्र में तैनात हैं। उनकी सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मेजर भानू के पिता सोमेश चौहान ने बताया कि बेटे की कामयाबी से परिवार में जश्न का माहौल है। इसके साथ बेटे का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई में ताइवान में होगी। सोमेश चौहान ने बताया कि भानू प्रताप की प्रारंभिक शिक्षा एसडी पब्लिक स्कूल से हुई है। यहां से भानू ने स्कूल पूरा किया और फिर बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक कर भानू ने इंफोसिस में सीनियर मैनेजर का पद संभाला। इसके बाद उन्होंने देहरादून से सीडीएस (कंबाइन डिफेंस सर्विसिस) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया और भारतीय सेना में मेजर बने। सोमेशन चौहान ने बताया कि भानू प्रताप को बचपन से ही खेलकूद में बेहद रुचि थी। स्कूल में रंहते हुए भानू ने बास्केटबॉल खेलना शुरू किया। सीबीएसई क्लस्टर में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कोच डॉ. गोपाल सिंह ने भानू को प्रेरित व मार्गदर्शन किया। स्कूल में रहते हुए भानू ने जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में नाम चमकाया। इसके बाद कॉलेज स्तर पर भी भानू ने कई प्रतियोगिताओं में पदक व ट्रॉफी जीतकर नाम रोशन किया है।