फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Labourer's body found in trolley; murder suspected

Yamuna Nagar News: ट्रॉली में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Labourer's body found in trolley; murder suspected
राजकुमार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जयधर में सोमवार शाम एक खाली ट्रैक्टर-ट्राली में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताते हुए उसके साथ हिमाचल प्रदेश गए मजदूरों पर आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार अरुण कुमार गांव के कुछ अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर हिमाचल प्रदेश गया था। उसके साथ गांव के ही दीपा, निर्मल और ताहिर भी थे। सोमवार को सभी मजदूर गांव लौट आए, लेकिन अरुण घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसी ट्राली में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार अरुण के साथ गए युवकों से जब उसके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि अरुण ट्राली में ही सोया हुआ था। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं। थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed