फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Main market road will be renovated for Rs 97.63 lakh

Yamuna Nagar News: मेन बाजार की सड़क का 97.63 लाख रुपये से होगा नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Main market road will be renovated for Rs 97.63 lakh
-पांच दशक पहले बनी थी मेन बाजार की सड़क, अब हो चुकी खस्ताहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पांच दशक पहले बनी और वर्तमान में ऊबड़-खाबड़ हो चुकी मेन बाजार की सड़क का 97.63 लाख की लागत से नगरपालिका द्वारा नवीनीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने इस काम का शुभारंभ किया। इस दौरान सचिव भंबूल सिंह, वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद सजल सेठ, नायब सैनी, सरजीवन, गोपाल सिंह, संगीता ठुकराल व सुनीता सैनी मौजूद रहे।

शालिनी शर्मा ने बताया कि प्रह्लाद पान की दुकान से लेकर दिल्ली कॉम्पलेक्स तक के इस 55 फुट चौड़ी बाजार की सड़क को आरसीसी से बनाया जाएगा। दोनों तरफ नाले बनाने के अलावा यहां डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कच्चा बाजार की सड़क के अलावा बिजली निगम कार्यालय के पीछे से गुजर रहे नाले पर रेहड़ी मार्केट विकसित की जाएगी। देवेंद्र सैनी ने बताया कि समस्त कस्बे में सामान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर कुछ लोगों ने नए बनाए जा रहे मेन बाजार में डिवाइडर बनाने के अलावा यहां से अवैध कब्जों को स्थाई तौर पर हटाने की मांग की। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमंत जैन, नवीन भसीन, पूर्व नगरपालिका प्रधान प्रेम भसीन, मुकेश गर्ग व राघव गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed