{"_id":"69b71bc9a32e97ef5d0bf5f9","slug":"maharishi-kashyap-jayanti-on-5th-there-will-be-havan-and-bhandaara-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152876-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महर्षिक कश्यप जयंती पांच को, होगा हवन व भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महर्षिक कश्यप जयंती पांच को, होगा हवन व भंडारा
विज्ञापन
व्यासपुर। कपालमोचन में जिला स्तर पर मनाई जाने वाली महर्षि कश्यप जयंती की तैयारियों को लेकर रविवार को समाज के लोगों की बैठक हुई। पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह में जिला पार्षद जयचंद कश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। समाज के वरिष्ठ समाज सेवी मास्टर चतर सिंह कश्यप तथा प्रधान मांगे राम कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
चतर सिंह कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और समाज के महान ऋषि थे, जिनके आदर्शों और शिक्षाओं से समाज को प्रेरणा मिलती है। इसलिए हर वर्ष उनकी जयंती को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पांच अप्रैल को कपालमोचन में सुबह धार्मिक अनुष्ठान, हवन तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महर्षि कश्यप के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर भी वक्ता अपने विचार रखेंगे। प्रधान मांगेराम कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर जयंती को सफल बनाएं। कार्यक्रम में लंगर और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिल सके। बैठक में सुमेर चंद, रविंद्र छलोर, तेजपाल रामपुर खादर, अमर सिंह ठसका, पूर्व सरपंच नरेश चौराही, गोपीचंद कोटला, राहुल आहलूवाला, वेद बाकरवाला, बरखा राम कोटड़ा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।