फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Maharaja Agrasen's principles were explained to the students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत

Sun, 11 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's principles were explained to the students
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में समारोह के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके सिद्धांतों व समाज के उत्थान में उनके योगदान से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताओं से महाराजा अग्रसेन के के आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। रिया, हर्षप्रीत, रेनू, नेहा और विवेक सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का महत्व बताया। उनके विचारों में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश प्रमुख रहा।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज सेवा, समानता, अहिंसा और परोपकार की भावना का प्रतीक है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सहयोग के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है। महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपनाकर समाज में आपसी सहयोग और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। महाराजा अग्रसेन ने समाज में आर्थिक सहयोग, भाईचारे और जनकल्याण को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed