फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made obscene video after raping a woman, extorted one lakh rupees

Yamuna Nagar News: महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, एक लाख रुपये ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Made obscene video after raping a woman, extorted one lakh rupees

विज्ञापन
यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने प्लाईवुड फैक्टरी में ठेकेदार विनय यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में उसकी वीडियो भी वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला भोजपुर की रहने वाली है। काफी समय से यहां किराये के मकान में रहती है। उसका पति प्लाइवुड फैक्टरी में मजदूरी करता है। इस दौरान महिला के पास ठेकेदार विनय यादव का आना जाना हो गया। जिसने उसे बातों में उलझा लिया। वर्ष 2020 में वह उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद कई बार उसे अपने साथ अलग-अलग जगह पर लेकर गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपये ऐंठ लिए। कई बार उसके साथ संबंध बनाए। मना करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आठ अक्टूबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं गई। जिस पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed