{"_id":"68e6b02a1df5637e7e04ced4","slug":"lord-valmikis-philosophy-of-life-is-inspirational-for-society-suman-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145095-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान वाल्मीकि का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान वाल्मीकि का जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणादायक : सुमन
Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न वार्डाें में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने बतौर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 11 गांव गधौली, वार्ड नंबर 18 गांव फर्कपुर-मंडेबर, वार्ड नंबर 5 और अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान मेयर ने भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि समर्पण, ज्ञान और मर्यादा से बड़ा कोई धर्म नहीं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। आयुष विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। कार्यक्रमों में वार्ड 11 से पार्षद संतोष रानी, वार्ड 18 से पार्षद उज्जवल ठाकुर, भाजपा नेता शिव राम, मंडल महामंत्री अजय वर्मा, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।