फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lord Mahavir's message was given by taking out the palanquin journey, Yamunanagar

पालकी यात्रा निकालकर दिया भगवान महावीर का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir's message was given by taking out the palanquin journey, Yamunanagar
शहर के मुख्य बाजार से पालकी निकालते जैन धर्म के अनुयायी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दशलक्षण पर्व समापन पर रेलवे स्टेशन के रेस्ट हाउस स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक समारोह करवाया गया। इस दौरान पालकी यात्रा निकालकर लोगों को भगवान महावीर का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रधान अजय जैन ने की। संचालन महामंत्री पुनीत गोल्डी जैन व मुकेश जैन ने किया। मुख्यातिथि मंदिर संरक्षक गिरीराज स्वरूप जैन, आरके जैन व सुभाष जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा, प्रक्षाल, ध्वजा रोहण, दीप प्रज्ज्वलन व चित्र अनावरण से किया गया। वहीं कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व जैन समाज के समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। यहां पंडित शीलचंद जैैन ने कहा कि हम सभी जैन धर्म के अनुआयी हैं और हमारा कर्तव्य है कि बिना किसी की भावना को ठेस पहुंचाए अपना कार्य करें। प्रेम और सौहार्द पूर्वक सभी कार्यक्रमों मेें भाग लें। इससे समाज में जैन एकता का महा संदेश जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हमारे अहंकार, क्रोध, झूठ, कार्य से किसी को लेष मात्र भी दुख पहुंचा हो तो वह पाप है। ऐसे में मनुष्य को प्रभु से क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए। जगाधरी प्रधान नरेंद्र जैन ने कहा कि जैन धर्म पवित्र व शुद्ध है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान महावीर के संदेशों की पालना करते हुए जियो और जीने दो, अहिंसा का पालन, सत्य चरित्र को अपना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों व महिला मंडल द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं श्रीजी की पालकी उठाने के लिए लकी ड्रॉ से चुनाव किया गया। प्रधान अजय जैन ने कहा कि श्रीजी की शोभायात्रा एक विशेष उद्देश्य से निकाली जाती है, जिसमें श्रद्धालुओं की श्रीजी के समान बनने की इच्छा प्रकट होती है। कार्यक्रम के बाद पालकी यात्रा निकाली गई। बैंड, बाजों व भजन मंडलियों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed