फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Long-distance trains kept passengers waiting for hours

Yamuna Nagar News: लंबी दूरी की ट्रेनों ने यात्रियों को कराया घंटों इंतजार

Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Long-distance trains kept passengers waiting for hours
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से उतरते यात्री। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनों का देरी से चलना जारी रही है। हालांकि तीन दिन से मौसम ठीक है, लेकिन लंबी दूरी की गाड़ियां अभी भी इससे प्रभावित हैं और काफी देरी से चल रही हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लेट रही। लखनऊ सुपरफास्ट ढाई घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को गाड़ी पकड़ने आए यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं। बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद इंटरसिटी और कम दूरी वाली गाड़ियों के समय में सुधार हुआ है लेकिन लंबी दूरी की गाड़ियां अभी भी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 19307 इंदौर ऊना हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा 33 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट लेट रही। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी एक घंटा 14 मिनट, गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल एक घंटा चार मिनट, गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा एक मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed