फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Location sharing groups made from foreign numbers

Yamuna Nagar News: विदेशी नंबरों से बने लोकेशन शेयर करने वाले ग्रुप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Location sharing groups made from foreign numbers
अधिकारियों की लाइव लोकेशन शेयर करने वाले खनन माफिया के व्हाट्सएप ग्रुप विदेशी नंबरों से भी बने हुए हैं। सीएम फ्लाइंग ने गांव पीरवाली के जिस कुड़ा मोहम्मद को गिरफ्तार किया था उसके मोबाइल में तीन ग्रुप ऐसे मिले हैं जिनके एडमिन ऐसे लोग हैं जिनके पास विदेशी नंबर हैं। विदेशी नंबरों को स्थानीय व्यक्ति चला रहे हैं या फिर विदेशों में बैठकर इन ग्रुपों को चलाया जा रहा है। यदि विदेशों में बैठे लोग भी इस तरह से अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने वाले काम को अंजाम दे रहे हैं तो यह गंभीर विषय है।
विज्ञापन

अभी तक तो यही सामने आ रहा था अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने वाले खनन माफिया ने केवल भगवान के नाम पर ही व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। लेकिन अब जिस तरह से ग्रुपों के एडमिन विदेशी नंबरों वाले भी सामने आ रहे हैं उससे मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि जिन ग्रुप के एडमिन विदेशी नंबर वाले हैं वह किसके नाम पर रजिस्टर्ड हैं। साथ ही इन नंबरों का इस्तेमाल कौन कर रहा है। पिछले कई सालों से अधिकारियों की लोकेशन करने वाले मामले न केवल सामने आ चुके हैं बल्कि दर्जनभर गिरफ्तारी भी हो चुकी, फिर भी अब तक पुलिस गिरोह के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इस गिरोह से कुल कितने सदस्य जुड़े हैं और मुख्य आरोपी कौन-कौन हैं उन्हें आज तक पुलिस पकड़ ही नहीं पाई। गिरोह का नेटवर्क इतना बड़ा है कौन अधिकारी किस नंबर की गाड़ी में आ रहा है और कितने बजे बाहर जा रहा है यह सब ग्रुप में मिनटों में अपडेट होता जाता है। पहले केवल आरटीए कार्यालय की टीम की ही लोकेशन ग्रुपों में शेयर होती थी, लेकिन अब तो इनमें अन्य अधिकारियों, पुलिस व सीएम फ्लाइंग तक की गतिविधियों का भी आदान प्रदान हो रहा है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग की टीम ने 23 मार्च को गांव रानीपुर में महादेव सक्रीनिंग प्लांट से बिना ई-रवाना के खनन सामग्री लेकर जा रहे गांव रतौली निवासी इमरान को पकड़ा था। इमरान ने टीम को बताया था कि महावीर सक्रीनिंग प्लांट के पास खड़ी एक कार में बैठा गांव पीरवाली निवासी कुड़ा मोहम्मद व्हाट्सएप ग्रुपों के सरकारी गाड़ियों की लोकेशन शेयर करता है। टीम ने उसे पकड़ा था तो उसके पास से मोबाइल मिला था। उस मोबाइल में व्हाट्सएप पर नौ ऐसे ग्रुप मिले थे जिनमें अधिकारियों की लोकेशन शेयर हो रही थी। इतना ही नहीं वहां दबिश दे रही सीएम फ्लाइंग की लोकेशन भी उसमें शेयर हो रही थी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed