{"_id":"5e99ad6c8ebc3e7692504398","slug":"lions-club-distributes-home-made-clothes-masks-to-200-needy103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉयंस क्लब ने 200 जरूरतमंदों को बांटे घर पर बने कपड़े के मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉयंस क्लब ने 200 जरूरतमंदों को बांटे घर पर बने कपड़े के मास्क
भोजन व मास्क बांटते लायंस क्लब के सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
लायंस क्लब यमुनानगर-जगाधरी ने 200 जरूरतमंदों को घर पर बने हुए कपड़े के मास्क बांटे। साथ ही क्लब द्वारा 900 जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया गया। क्लब प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में क्लब जरूरतमंदों को भोजन, दवाइयां उपलब्ध करवा रहा है। शहर में दवाई का स्प्रे करवाने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि लाकडाउन शुरू होते ही उन्होंने जरूरत मंदो को खाना खिलाने की एक मुहिम चलाई थी, जिसके तहत क्लब रोजाना 900 से अधिक लोगों को रोजाना भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में 5000 कपड़े के मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए जाएंगे। उसके बाद जरूरत के हिसाब से और मास्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी इस मुहिम में लायंस क्लब के रणबीर सिंह, सुभाष महाजन, निपुण गुप्ता, विपिन सेठी व सुशील सेठी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।