फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lineman who took bribe sent to jail

रिश्वत लेने वाले लाइनमैन को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lineman who took bribe sent to jail
रिश्वत लेते वीरवार को रादौर बिजली निगम में तैनात लाइनमैन सुरेश कुमार को विजिलेंस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बकाना निवासी जयप्रकाश ने शिकायत दी थी कि लाइनमैन सुरेश कुमार उसे बिजली चोरी के झूठे केस में फंसाने का डर दिखा 15 हजार की रिश्वत मांग रहा है। बिजली बिल न भरने के कारण वर्ष 2020 में निगम कर्मचारियों ने उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया था। कनेक्शन कटने के बाद उसने घर में सोलर पैनल लगवा लिया था। 17 अक्तूबर की सुबह सुरेश कुमार तीन-चार कर्मचारियों के साथ उसके घर पर आया और उसे कहने लगा कि वह बिजली चोरी करता है। वह उस पर बिजली चोरी का केस बनवा देगा। उसने डर के कारण पांच हजार रुपये सुरेश को दे दिए। बाद में वह 10 हजार रुपये और मांग रहा था। रिश्वत देने के बजाय उसने विजिलेंस को शिकायत कर दी। वीरवार को विजिलेंस ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते लाइनमैन सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed