{"_id":"6511e6773311d1b20b03f094","slug":"like-beti-bachao-beti-padhao-son-bachao-campaign-is-also-needed-manohar-lal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-6320-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तरह बेटा बचाओ अभियान की भी जरूरत : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तरह बेटा बचाओ अभियान की भी जरूरत : मनोहर लाल
विज्ञापन
नशामुक्त हरियाणा के संदेश को लेकर 22 जिलों से होती हुई साइक्लोथॉन यात्रा को सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी के अग्रसेन चौक से हरी झंडी दिखाकर करनाल के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां जनसमूह को नशे से दूर रहने का प्रण दिलाया, वहीं नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तरह बेटा बचाओ अभियान की भी जरूरत है।
मुख्यमंंत्री ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना आवश्यक है। साथ ही हमें युवाओं को भी जागरूक करना होगा। मनोहर ने कहा प्रदेश के बेटों को नशे से बचाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तरह बेटा बचाओ अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य हमारा बड़ा भाई पंजाब भी नशे की जकड़ में है, यहां के युवाओं को भी इससे बचाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा एक विषय नशामुक्त हरियाणा को लेकर 1978 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करेगी। इस साइक्लोथॉन यात्रा में कुल 1 लाख 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिल चलाई है। उन्होंने बताया कि 3 साइक्लिस्ट शुरू से अब तक चल रहे है, जिनमें सोनीपत के जयपाल 66 वर्ष, रोहतक के सहदेव सिंह 65 वर्ष और रोहतक से ही 64 वर्ष की कमलेश राणा हैं, जो लगभग 2 हजार किलोमीटर लगातार चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस यात्रा में किसी न किसी रूप में लगभग चार लाख लोग शामिल हुए हैं। यह निश्चित रूप से विश्व रिकार्ड बनने जा रहा है, जहां इतने लोगों के साथ, इतनी साइकिलों के साथ किसी एक उद्देश्य को लेकर 25 दिन लगातार विश्व में कभी कोई यात्रा नहीं चली होगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा धाकड़ों की भूमि है। यहां के युवा, किसान और सैनिक धाकड़ हैं। इसलिए हमें हरियाणा के युवाओं को नशे से बचाना है। रही बात यात्रा की यह साइक्लोथॉन यात्रा करनाल में विधिवत रूप से संपन्न होगी, लेकिन नशे के खिलाफ मुहिम खत्म नहीं होगी। ऐसे में यह जन जागरण अभियान पांच मई 2023 से शुरू हुआ और पांच मई 2024 तक किसी न किसी रूप में चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि लगभग चार महीने पहले हरियाणा में 100 करोड़ रुपये के पकड़े गए मादक पदार्थों को सार्वजनिक रूप से जला कर नष्ट किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों की चेन को तोड़ना बहुत जरूरी है, बड़े-बड़े तस्कर पैसों की लालच में यह कुकृत्य करते हैं और उस पैसे का उपयोग देशद्रोही कार्यों में करते हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की जानकारी मोबाइल नम्बर 90508-91508 पर दी जा सकती है, जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, मेयर मदन चौहान, विशेष अधिकारी, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच पंकज नैन, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, एसपी मोहित हांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका,पूर्व विधायक बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।