फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lifting stalled due to non-uploading of vehicle details

Yamuna Nagar News: गाड़ियों का ब्योरा अपलोड नहीं होने पर अटका उठान

Tue, 30 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lifting stalled due to non-uploading of vehicle details
उठान न होने पर धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में धान का उठान शुरू होते ही पोर्टल पर अटक गया। जिन ट्रकों को अनाज मंडियों से धान के उठान के लिए लगाया गया था, उनका ब्योरा ई-पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि पोर्टल पर तकनीकी खामी आने के चलते डाटा अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।
अभी तक जिलेभर में 400 से ज्यादा गाड़ियों में से केवल 14 का डाटा ही पोर्टल अपलोड हो सका है। जब तक ई-पोर्टल पर डाटा नहीं होगा तब तक यह वाहन मंडियों से धान नहीं उठा सकेंगे। इसे लेकर राइस मिलर भी सोमवार को दिनभर हैफेड विभाग के डीएम कार्यालय में आना जाना करते रहे, परंतु शाम तक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। उठान का टेंडर लगाए जाने के बाद ट्रांसपोर्टर जिन वाहनों की लिस्ट देते हैं, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर विभाग के ई-खरीद पोर्टल पर अपलोड कराने होते हैं।
विज्ञापन

जब तक ई-पोर्टल पर गाड़ी का ब्योरा नहीं होगा तब तक वह ऑनलाइन गेटपास के लिए मान्य नहीं होगी। जब तक गेटपास नहीं कटेगा तब तक कोई भी वाहन मंडी से धान उठाकर नहीं ले जा सकता। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के नंबर के अलावा उस गाड़ी का इंश्योरेंस, प्रदूषण, जीपीएस व फिटनेस प्रमाण पत्र अपलोड करना भी जरूरी है। पोर्टल में तकनीकी खामी आने के कारण गाड़ियों का ब्योरा ई-खरीद पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राइस मिलर भी धान की कुटाई करने को तैयार हो गए हैं। इसके लिए राइस मिलरों ने डीएफएससी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन व एग्रीमेंट के लिए फाइल जमा कराई है। जिनमें से सोमवार दोपहर तक 120 फाइलों को अप्रूव किया जा चुका था। वहीं 50 से अधिक फाइलों का अप्रूव होना अभी बाकी है। जिला राइस मिलर्स एंड डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनीष बंसल ने बताया कि मिलरों की समस्या के समाधान के लिए डीसी पार्थ गुप्ता से बैठक हुई है। डीसी को बताया गया कि सीजन में सीएमआर का चावल लगाने के लिए उन्हें जिले के गोदामों में जगह नहीं मिलती। उन्हें दूसरे राज्यों या फिर जिलों में चावल सप्लाई करना पड़ता है, जबकि उन्हें किराया लोकल गोदामों का दिया जाता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

डीसी ने की उठान की समीक्षा
धान खरीद एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) उठान से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक डीसी पार्थ गुप्ता ने कैंप कार्यालय में एफसीआई के जिला प्रबंधक सहित सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक की। पार्थ गुप्ता ने बताया कि मिलर्स की ओर से वर्तमान में एफसीआई गोदामों में सीमित उपलब्ध भंडारण क्षमता के कारण उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया। यह भी बताया गया कि दो-तीन माह से विशेष ट्रेनों से खाद्यान्न उठान नहीं हो पाने के कारण उपलब्ध स्थान का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा है। डीसी सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र उपलब्ध स्थान बढ़ाने के लिए रेल लोड मूवमेंट, विशेष ट्रेनों की व्यवस्था तथा अतिरिक्त गोदामों के अस्थायी किराये पर लेने जैसे उपाय प्राथमिकता से किए जाएं।

उठान न होने पर धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने पर धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने पर धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

उठान न होने पर धान से अटी जगाधरी की अनाज मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed