फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life in the sky is disturbed after the blackened rain

बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Life in the sky is disturbed after the blackened rain
n आंधी, तुफान व बारिश के दौरान रविवार की सुबह छाई काली घटा। - फोटो : AMAR UJALA
रादौर। क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान व बारिश के दौरान आसमान में काली घटा छाने से दिन के समय चारों ओर अंधेरा छा गया। जिससे आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ। वहीं बारिश होने से आम आदमी को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश के कारण किसानों की गन्ने की बिजाई व गन्ने की छिलाई प्रभावित हुई। जबकि सब्जी उत्पादक किसानों को बरसात से आंशिक रूप से नुकसान हुआ। वहीं आंधी, तुफान व बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली की लाइनें खराब होने से पूरा दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल रही। आम आदमी के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए। पावर हाऊस रादौर से चल रहे 27 बिजली के फीडरों मेंं से आंधी, तुफान के कारण 18 बिजली के फीडरों की लाइनें खराब होने के कारण बिजली की सप्लाई बंद रही। रविवार देर शाम तक बिजली निगम के कर्मचारी खराब हुई लाइनों को ठीक करने में लगेे हुए थे। रादौर में भी आंधी, तुफान से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। जिससे शहर मेें बिजली न होने पर पीने के पानी की सप्लाई नही हो पाई। शहर के लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहे। उधर एसडीओ बिजली निगम एसएस धारीवाल ने बताया कि 18 फीडर आंधी के ब्रेक डाऊन हुए थे। देर शाम तक सभी फीडरों को ठीेक करने के लिए कर्मचारी लाइनों पर भेजे गये है। उधर रविवार को शहर की अनाजमंडी में फड पर खुले आसमान के नीचे बोरियों में पड़ा अनाज बरसात के कारण भीग गया। आढ़तियों ने तिरपालों से गेहूं के कटटों को ढ़कने की कौशिश की। रविवार को सरकार की ओर से गेहूं की खरीद नहीं की गई थी। जिस कारण मंडी में रविवार को किसान गेहूं की फसल बेचने नहीं आये। ऐसे में मंडी में कम गेहूं होने के कारण बरसात के दौरान अधिकतर गेहूं को भीगने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed