फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Leopard and cub seen in Ratangarh village

Yamuna Nagar News: रतनगढ़ गांव में दिखे तेंदुआ और शावक

Thu, 27 Jul 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard and cub seen in Ratangarh village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव रतनगढ़ (नंदपुरा) में मंगलवार को दो तेंदुआ और उनके दो शावक खेतों में काम कर रहे मजदूरों को दिखाई दिए। दो दिन पहले तेंदुआ जिले के साथ लगते इंद्री के क्षेत्र में दिखाई दिए थे। रतनगढ़ में जंगली जानवरों के पंजों के निशान भी दिखाई दिए हैं। वन्य प्राणी विभाग की टीम पंजों के निशान की जांच कर रही है।
वहीं तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र के गांवों में भय का माहौल है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। रतनगढ़ के अलावा कुंजल, धौडंग गांवों में ग्रामीण सबसे ज्यादा डरे हुए हैं। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम की ओर से ग्रामीणों को जंगली जानवर को लेकर कुछ फोटो दिखाए गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ के खेतों में होने की टीम के कर्मचारियों से बात कही। इस पर विभाग की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

रतनगढ़ निवासी रिंकू कांबोज ने बताया कि उनका मजदूर शिवकुमार खेतों में घास काट रहा था। इस दौरान उसने खेतों के कच्चे रास्ते से एक तेंदुआ को उसकी ओर आते देखा। इस पर शिवकुमार ने शोर मचाया तो तेंदुआ धान के खेत में घुस गया। शिव कुमार ने उसे फोन करके मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम के समय गांव के बंटी ने खेतों में काम करते समय दो तेंदुआ व उनके साथ उनके दो शावक देखे। इसके बारे में उसने ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी। इसी तरह से सुलेख चंद कांबोज ने बताया कि शाम के समय तेंदुआ खेतों में किसानों को दिखाई दे रहा है। यहां तक कि खेतों में पानी की हौदी के पास तेंदुआ के पैरों के निशान दिखाई दिए हैं। तेंदुआ के डर के मारे किसान खेतों में जाने से डर रहे है।
वन्य प्राणी विभाग टीम मौके पर मौजूद हैं। पंजों के निशान की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगाया जाएगा। - सुनील, निरीक्षक वन्य प्राणी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed