फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Le presence of a leopard in the Belgarh forest has caused panic in the surrounding villages

Yamuna Nagar News: बेलगढ़ जंगल में तेंदुए की दस्तक, गांवों में दहशत

Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Le presence of a leopard in the Belgarh forest has caused panic in the surrounding villages
बेलगढ़ जंगल में विचरण करता तेंदुआ। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र में यमुना नदी के साथ लगते बेलगढ़ जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मोबाइल ग्रुपों में वॉयस मैसेज और वीडियो साझा कर एक-दूसरे को सतर्क करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों तक फैल गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बेलगढ़ जंगल से होकर प्रतापनगर और उत्तर प्रदेश के कई गांवों की ओर रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। किसान इसी रास्ते से अपने खेतों में जाते हैं, जबकि स्टोन क्रशर संचालक और उनके कर्मचारी भी जंगल मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में तेंदुए की चहलकदमी से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन्य प्राणी विभाग हरियाणा के जिला इंस्पेक्टर लीलू राम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां देखी जाती रही हैं। ग्रामीण बिना जरूरत जंगल की ओर न जाएं और यदि जाना जरूरी हो तो समूह में ही निकलें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तेंदुए की कोई भी गतिविधि दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed