फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   langar

Yamuna Nagar News: पेंशनर्स ने लगाया राजमा-चावल का लंंगर

Wed, 24 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
langar
भंडारे में प्रसाद वितरित करने पहुंचे एसोसिएशन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर ने होटल स्काईलार्क के बाहर राजमा-चावल के लंगर का आयोजन किया। सर्कल सचिव एसपी कंबोज ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राधा रसोई के सेवादारों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी वे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं, जो प्रेरणादायक है। सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि लंगर के बाद उपस्थित लोगों को मीठे हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में चंद्रमणि भाटिया और एमपी कालरा ने सेवा कार्य संभाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed