फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Land lease policy will come for small traders: Sudesh

छोटे व्यापारियों के लिए आएगी लैंड लीज पॉलिसी : सुदेश

Sat, 07 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Land lease policy will come for small traders: Sudesh
जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक, जगाधरी रोड पर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए जल्द लैंड लीड पॉलिसी लाई जाएगी।
कटारिया ने कहा कि जैसे सीमा पर जवान देश के लिए खड़ा रहता है, वैसे ही व्यापारी दिन-रात मेहनत करके कर भुगतान कर देश की सेवा करते हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और छोटे व्यापारियों के लिए जल्द ही लैंड लीज पॉलिसी आने की जानकारी दी। इसका लाभ व्यापारियों को जल्दी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में सुदेश कटारिया ने ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और आमजन से मुलाकात कर उनके ज्ञापन लिए और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या केंद्रीय स्तर पर भी हो, तो लोग भविष्य में दिल्ली स्थित कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र मित्तल ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार के साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान करता है और अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने व्यापारियों की मेहनत और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में संजय मित्तल, नरेश सागर, दीपक कपूर, विपिन गुप्ता, संदीप, हर्षित कांबोज, आशीष गर्ग, विजय अग्रवाल, विजय सेठी, संजीव गुप्ता, ममता सेन, अरुणा कौशिक, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed