फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   land-farmer

जमीन की कम कीमत मिलने पर भड़के किसान

Sun, 21 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 21 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विश्रामगृह में लघु सचिवालय व न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए अधिगृहीत की गई जमीन के चेक वितरित किए गए। जिन किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई, वे चेक राशि देखकर भड़क गए। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन की कम कीमत दी गई है। किसान इसके खिलाफ कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर-जगाधरी मार्ग पर लगभग बारह एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। शनिवार को अधिगृहीत जमीन के चेक देने के लिए किसानों को बुलाया गया। एसडीएम पूजा चावरिया व कानूनगो जय सिंह और संजीव सैनी की उपस्थिति में प्रति एकड़ 46 लाख 45 हजार दो सौ रुपये के हिसाब से चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन


चेक की राशि को देखकर किसान भड़क गए। गांव चंदा खेड़ी और पीरूवाला के किसान माया राम, विक्रम, जगमाल, सुभाष, बलविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, राजीव, मान सिंह, सुरेश पाल, शुभम, गुरदीप, नाम कौर, चंद्रभान, सुखराम, अजमेर सिंह ने बताया कि उनकी जमीन की कीमत करोड़ों में है, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में कुछ ही लाख रुपये की राशि प्रदान की गई, जो नाकाफी है। ऐसे में किसानों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गुना कीमत दे सरकार
किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर सरकार ग्रामीण क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण करती है तो उसकी चार गुना कीमत दी जाएगी जबकि शहरी क्षेत्र में दो गुना मूल्य दिया जाएगा लेकिन यहां सरकार ने केवल दो गुना कीमत के चेक दिए हैं।


63 किसानों की भूमि का अधिग्रहण
उपमंडल बिलासपुर में लघु सचिवालय व न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए गांव चंदा खेड़ी व पीरूवाला के 63 किसानों की लगभग 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। सरकार की ओर से सभी किसानों को लगभग पांच करोड़ 54 लाख 23 हजार दो सौ रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed