फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakshmana cut off Shurpanakha's nose

Yamuna Nagar News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana cut off Shurpanakha's nose
गांव नाचरौन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। ग्रामीण रामा ड्रैमेटिक क्लब नाचरौन की ओर से गांव में रामलीला का आयोजन करवाया जा रहा है। शुक्रवार की रात को गांव में आयोजित रामलीला में सीता हरण दृश्य का मंचन किया गया।
रामलीला में सीता हरण के दृश्य में दिखाया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, लक्ष्मण व सीता माता वन भ्रमण करते हुए पंचवटी पहुंचते है। इस दृश्य के दौरान रावण की बहन शूर्पणखा उनके पास आती है और श्रीराम की सुंदरता पर मोहित हो जाती है। तब वह सुंदर स्त्री का रूप धारण करके श्रीराम के सामने शादी का प्रस्ताव रखती है। राम लक्ष्मण द्वारा मना करने पर वह सीता माता की ओर बढ़ती है जिस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण उसके नाक काट देता है।
विज्ञापन

फिर शूर्पणखा कटी नाक लेकर खर व दूषण के पास जाती है। खर दूषण राम के साथ युद्ध करते है और मारे जाते है। तब वह रावण के पास जाती है। तब रावण मामा मारीच की मदद से धोखा करके सीता माता का हरण कर लेता हेै। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, धर्मबीर राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश जेलदार, प्रदीप राणा, रूपेंद्र, राजपाल, सोमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed