फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhwinder Saini Wins Councilor By-election

Yamuna Nagar News: पार्षद उपचुनाव में जीते लखविंद्र सैनी

Thu, 14 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhwinder Saini Wins Councilor By-election
जीत की खुशी मनाते ल​खविन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व अन्य। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका साढौरा के वार्ड नौ में पार्षद के लिए हुए उपचुनाव के बाद बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में मतगणना हुई। मतगणना के बाद भाजपा समर्थित लखविन्द्र सैनी 219 वोट से विजेता घोषित किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि वार्ड के कुल पंजीकृत 1020 में से 749 मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतगणना के अनुसार लखविन्द्र सैनी ने 431 मत पाए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इनेलो के इंद्रजीत शर्मा को 212 मत हासिल हुए। इस तरह लखविन्द्र सैनी ने 219 मतों के अंतर से जीत हासिल की। लखविन्द्र सैनी की जीत की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने जीत के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने इस जीत के लिए पीएम मोदी व सीएम नायब सैनी की नीतियों को श्रेय दिया। तीसरे नंबर पर रहे आजाद प्रत्याशी अशोक मेहता को 102 मत हासिल हुए। चार मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। लखविन्द्र सैनी ने न केवल जीत हासिल की बल्कि उन्होंने अपनी समर्थक भाजपा के वोट बैंक में भी बढ़ोतरी की। 2022 में हुए चुनाव में इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जॉन सैनी को 27.41 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। जबकि लखविन्द्र सैनी को 57.54 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। इनेलो प्रत्याशी इंद्रजीत शर्मा 28.30 प्रतिशत मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे इंद्रजीत शर्मा 119 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2022 में हुए चुनाव में विजेता रहे इनेलो प्रत्याशी सिकंदर सैनी को 40.15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।

इस तरह कृषक बहुल इस वार्ड में इनेलो के जनाधार में कमी आई है। पंच से लेकर जिला परिषद तक के चुनाव में हार का सामना कर चुके अशोक मेहता को बतौर आजाद प्रत्याशी इस उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन नवीन भसीन, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, वाइस चेयरमैन देवेन्द्र सैनी लवली, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन नैब सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed