फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs of people cheated on the pretext of sending them abroad on work visa.

Yamuna Nagar News: वर्क वीजा पर विदेश भेजने का झांसा दे लाखों ठगे

Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of people cheated on the pretext of sending them abroad on work visa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने अंबाला के दूधली निवासी आशीष कुमार से चार लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। बाद में आरोपियों ने उसे टूरिस्ट वीजा पर दुबई भिजवा दिया। वहां पर उसे कोई काम भी नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरु नानकपुरा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल वह काम के लिए विदेश जाना चाहता था। उनके रिश्तेदार के पास अंबाला के गांव दूधली निवासी सुमित व उसके पिता रमेश कुमार का आना जाना था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे वर्क वीजा पर विदेश भेजकर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया। आरोपियों ने जून 2023 में उसे कहा कि वह उसे वर्क वीजा पर विदेश भिजवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उसे तीन लाख रुपये का खर्च बताया। फिर आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह उसे दुबई में भिजवा देंगे और वहां पर कार्य भी दिलवाएंगे। आरोपियों ने उससे ढाई लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे टिकट व वर्क वीजा दिखाया और एक लाख 81 हजार रुपये और ले लिए। जब वह टिकट व वर्क वीजा लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पता लगा कि आरोपियों ने उसे जो टिकट व वर्क वीजा दिया। वह फर्जी था। जब इस बारे में आरोपियों से बात की और अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने दोबारा टिकट कराई और दुबई भिजवा दिया लेकिन वहां पर उसे कोई काम नहीं दिलवाया।

कई दिन तक वह दुबई में रहा। वहां पता लगा कि उसका टूरिस्ट वीजा लगवाया गया है। बाद में उसने अपने परिजनों से बात की और वहां से लौटा। आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी विश्वजीत का कहना है कि आरोपी सुमित व उसके पिता रमेश कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed