{"_id":"6aea2d47f3f9508e060f6bb4","slug":"lack-of-parking-facilities-encroachment-and-vehicles-are-causing-traffic-congestion-in-the-markets-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165608-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं, अतिक्रमण और वाहनों से बजारों में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं, अतिक्रमण और वाहनों से बजारों में लग रहा जाम
विज्ञापन
त्योहारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑटो चालक, दुकानदारों व लोगों से बात करते याताया
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से दीपावली के त्योहार पर खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक तक करीब एक किमी का रास्ता तय करने में आधे से पौने घंटे तक का समय लग रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर लगी फड़ियों, अस्थायी दुकानों और खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में पुलिस ने इस करीब एक किमी के क्षेत्र में आठ पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।
वहीं, यातायात पुलिस लोगों से चार पहिया वाहन बाजार में नहीं लाने की अपील कर रही है। दीपावली के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहीद भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, प्यारा चौक, सनातन धर्म चौक, देवी भवन बाजार और रेलवे रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्टेशन रोड पर त्योहार के कारण बड़ी संख्या में दुकानें और फड़ियां सजी हुई हैं। नगर निगम की ओर से भी इसी क्षेत्र में फड़ियां लगवाई गई हैं। इसके कारण सड़क का काफी हिस्सा दुकानों और फड़ियों के घेरे में आ गया है। ऐसे में पैदल निकलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- --
सड़क किनारे खड़े वाहनों से लग रहा जाम
बाजारों में पार्किंग न होने से खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे और दुकानों के सामने आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। दोपहिया वाहनों के साथ चारपहिया वाहनों की आवाजाही से स्थिति और बिगड़ जाती है। कई बार वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। खरीदारी करने आने वाले परिवारों के सामने भी पार्किंग की समस्या बनी हुई है। लोग बाजार के आसपास ही वाहन खड़े कर देते हैं। इसका खामियाजा दूसरे वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
चार पहिया वाहन लेकर बाजार में आने से बचें : संदीप कुमार
थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों और लोगों के साथ बैठक कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों से खरीदारी के लिए जहां तक संभव हो, दोपहिया वाहनों का प्रयोग करने को कहा है।