{"_id":"01d4f7f90478ce225ebae73079a07a85","slug":"kriana-steal-millions-from-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाना गोदाम से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियाना गोदाम से लाखों का सामान चोरी
यमुनानगर
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाजमंडी स्थित करियाना गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने गोदाम के संचालक विजयेंद्र गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
शिकायत में विजयेंद्र गुप्ता ने कहा कि नई अनाजमंडी में उसका करियाना का गोदाम है। रोजमर्रा की तरह रविवार को वह अपने गोदाम पर गया था।
शाम को गोदाम बंद करने के बाद वह घर चला गया। सुबह जब गोदाम पर पहुंचा, तो उसे बाहर के ताले टूटे मिले। जिसे देखकर वह हैरान रह गया। जब वह अंदर पहुंचा, तो वहां पर सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। विजयेंद्र के मुताबिक चोर उसके गोदाम से एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी करके ले गए। इसके बाद मामले की सूचना शहर पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने गोदाम के संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरिराम का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोदाम में चोरी से व्यापारियों में हड़कंप
अनाजमंडी स्थित करियाना गोदाम में चोरी की सूचना मिलने के बाद आसपास के दुकानदार गोदाम के बाहर एकत्रित हो गए। इस वारदात से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय पूरा क्षेत्र सुनसान हो जाता है। मंडी में कई जगहों पर लाइटें भी खराब पड़ी है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। अंधेरा होते ही मंडी और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है।
हालांकि इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। घटना को देखकर लगता है कि चोरों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों को इस बात का आभास पहले से था कि गोदाम का संचालक रात को बंद करके जाता है और सुबह ही आकर उसे खोलता है। यही वजह है कि चोरों ने इतमीनान से वारदात को अंजाम दिया और एक लाख से ज्यादा का सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।