फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman selling utensils swindles jewelry from mother-in-law and daughter-in-law

Yamuna Nagar News: बर्तन बेचने वाली महिला ने सास-बहू से हड़पे जेवर

Tue, 25 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman selling utensils swindles jewelry from mother-in-law and daughter-in-law
पुलिस को दी गई आरोपी महिला की सीसीटीवी फुटेज। ​शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। रादौर की शिव कॉलोनी में सास-बहू ने महिला की ओर से उनको अपनी बातों में लेकर जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। रादौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित सुनीता के अनुसार महिला पिछले एक सप्ताह से कॉलोनी में बर्तन लेकर आ रही थी। तीन दिन से वह उनके घर भी लगातार पहुंच रही थी। रविवार को घर में सुनीता और उनकी सास राजेश्वरी देवी अकेली थीं। आरोप है कि महिला ने सम्मोहन करके वारदात को अंजाम दिया। सुनीता का आरोप है कि महिला ने पहले उनसे नाश्ता बनवाया।
विज्ञापन

इसके बाद सास राजेश्वरी देवी से कानों के टॉप्स डिजाइन देखने के बहाने उतरवा लिए। फिर उसने घर में रखे अन्य आभूषणों के बारे में पूछा। राजेश्वरी देवी मंगलसूत्र और कंगन लेकर आईं और महिला को दे दिए। इसके बाद महिला के कहने पर उसने भी ऊपर कमरे से दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी कानों के टॉप्स और एक अंगूठी लाकर महिला को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को बाद में एहसास हुआ कि महिला उनके जेवर लेकर चली गई है। परिवार के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। परिवार ने महिला पर सम्मोहन का इस्तेमाल करने का शक जताया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महिला को सिर पर नीले रंग का टब रखकर घूमते देखा है।
हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिलाओं को किस तरीके से प्रभावित किया गया। सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची। रादौर थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

डिजाइन देखने के बहाने उतरवाए गहने
पीड़ित सुनीता ने बताया कि संदिग्ध महिला के घर आने के बाद वह और उनकी सास राजेश्वरी देवी उसकी बातों का लगातार पालन करती रहीं। महिला ने पहले नाश्ता बनवाया और फिर जेवरों के डिजाइन देखने के बहाने आभूषण उतरवाने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों ने घर में रखे अन्य जेवर भी उसके हवाले कर दिए। महिला के जाने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed