फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kovid Guideline cremated 17 dead bodies, 403 new cases, Yamuna Nagar

कोविड गाइडलाइन से 17 शवों का अंतिम संस्कार, 403 नए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kovid Guideline cremated 17 dead bodies, 403 new cases, Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना गाइडलाइन के तहत शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची सहित 17 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इनमें पांच अलग-अलग राज्यों के होने के कारण जिले में इनकी गिनती नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने पांच मौत होने की पुष्टि की है। वहीं शुक्रवार को जिले में 403 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 356 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक 17,502 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 15,192 स्वस्थ हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जगाधरी के सेक्टर-15 निवासी 54 वर्षीय अधेड़ की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अधेड़ शुगर व हाइपरटेंशन का बीमार था। जडौदा निवासी 54 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। महिला शुगर की बीमार थी। सेतिया मोहल्ला चनहेटी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मौत निजी अस्पताल में हो गई। आईटीआई की प्रह्लादपुरी निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की मौत होम आइसोलेशन में हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती करने को कहा था, लेकिन परिजनों ने लिखित में लिखकर दिया और मरीज को घर पर ही रखा। जबकि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत निजी अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी 50 वर्षीय महिला, उत्तर प्रदेश के सहारनुपर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, न्यू दिल्ली निवासी 59 वर्षीय वृद्धा, सहारनपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, बुडिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, दिल्ली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, रामपुरा खादर निवासी 10 वर्षीय बच्ची, धर्मपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, करनाल निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, मारवा खुर्द निवासी 55 वर्षीय वृद्ध, बाढ़ीमाजरा निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है और इनका कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शुक्रवार देर शाम ट्रामा सेंटर में भर्ती दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें जगाधरी के कल्याण नगर की 80 वर्षीय महिला व करनाल की 55 वर्षीय महिला थी। एक संक्रमित व दूसरी संदिग्ध होने पर भर्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3405 रिपोर्ट लंबित : डॉ. दहिया
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 2064 कोरोना के एक्टिव केस हो चुके हैं। जिनमें से 1708 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। जिले में अब तक दो लाख 86 हजार 630 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से दो लाख 63 हजार 399 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में शुक्रवार को कोविड-19 का रिकवरी रेट 86.80 रहा। जबकि पॉजिटिविटी रेट 6.10 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed